आजमगढ़:सड़क हादसे में घायल चिकित्सक की इलाज के दौरान मौत,दो साल पहले हुई थी शादी,एक साल का मासूम बेटा हुआ अनाथ;गांव में शोक की लहर

Azamgarh: Doctor injured in road accident died during treatment, got married two years ago, one year old innocent son orphan; wave of mourning in the village

गंभीरपुर/आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय चिकित्सक डॉ. आलोक यादव की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद बुधवार की देर शाम इलाज के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज जांच में जुट गई वही चिकित्सक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं बहादुरपुर गांव सहित गोसाई की बाजार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. आलोक यादव पुत्र डॉ. रामभुवन यादव का गोसाई की बाजार में अपने निजी मकान में चिकित्सालय था। रविवार को करीब 11 बजे वह किसी कार्य से जिला मुख्यालय जाने के लिए निकले थे। बरवा मोड़ के पास एनएच-4 हाईवे पर बस पकड़ने के लिए वह पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान जिला मुख्यालय की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक मैजिक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया उसके बाद उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था जहां कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद बुधवार शाम उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि डॉ. आलोक यादव की शादी महज दो वर्ष पूर्व हुई थी। उनका एक साल का मासूम बेटा है। असमय पति की मौत से पत्नी और मासूम बच्चे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे, जबकि उनके एक भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। चिकित्सक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता राम भवन यादव ने बृहस्पतिवार को गंभीरपुर थाने में गाड़ी के खिलाफ तहरीर दी है गोसाई के बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अश्विनी मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button