Azamgarh News:आगामी त्योहारों को लेकर ठेकमा बाजार में चला सघन चेकिंग अभियान,

छठ पर्व और एकादशी को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी ने बाजार का किया पैदल भ्रमण,
ठेकमा आजमगढ़ आगामी त्योहार छठ पर्व और एकादशी को देखते हुए ठेकमा पुलिस ने बुधवार को बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र पटेल ने अपने हमराहियों के साथ ठेकमा बाजार का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान मुख्य बाजार, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
चौकी प्रभारी ने दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने और अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान बाजार में जाम की समस्या न हो, इसके लिए पुलिस लगातार निगरानी करेगी।
छठ पर्व को लेकर घाटों पर भी विशेष सतर्कता बरतने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
इस दौरान बाजार में पुलिस की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का भाव दिखा।



