आजमगढ़:जनगणना-2027: स्व-गणना को लेकर मुहम्मदपुर ब्लॉक में हुआ प्रशिक्षण, जनप्रतिनिधियों को दी गई जानकारी

Azamgarh: Census-2027: Training for self-enumeration held in Muhammadpur block, information given to public representatives

गंभीरपुर/आजमगढ़। भारत की जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय मुहम्मदपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद्र वर्मा एवं खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।प्रशिक्षण के दौरान जिला फील्ड ट्रेनर अंजनी कुमार मिश्र, राजेश कुमार एवं इरशाद अहमद ने स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से नागरिक निर्धारित पोर्टल पर स्वयं अपने परिवार और मकान से संबंधित आवश्यक जानकारियां ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।प्रशिक्षकों ने पोर्टल पर पंजीकरण, लॉगिन और आवश्यक सूचनाएं भरने की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया। साथ ही प्रतिभागियों को टेस्ट पोर्टल पर स्वयं लॉगिन कर स्व-गणना का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। इस दौरान उनकी तकनीकी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद्र वर्मा ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसकी सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने की अपील की।वहीं खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने कहा कि जनगणना से जुड़े कार्यों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस डिजिटल प्रक्रिया से जोड़ने पर जोर दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से जनगणना-2027 अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button