Azamgarh news:बाल दिवस पर प्राथमिक विद्यालय पारन कुंडा में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री
Azamgarh news: Awareness program in Primary School Paran Kunda on Children's Day, educational material distributed to children
आजमगढ़, 14 नवंबर 2026 -बाल दिवस के अवसर पर विकास खंड अजमतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय पारन कुंडा में जागरूकता एवं उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रजनीश कुमार श्रीवास्तव, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी निहार नंदन व उनकी टीम, विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बच्चों को बाल अधिकार, बाल संरक्षण, शिक्षा के महत्व और शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। टूलकिट के माध्यम से योजनाओं के लाभ व पात्रता के बारे में बताया गया।अधिकारियों ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और विकास के समान अवसर मिलना उसका अधिकार है। बच्चों की सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है।इस अवसर पर बच्चों को पुस्तकें, पेंसिल, रबड़ व अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। अधिकारियों ने बच्चों को नियमित स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया।जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह ने कहा कि बाल दिवस हमें बच्चों के अधिकारों और उनके प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। बच्चों को सुरक्षित वातावरण और शिक्षा के अवसर देना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।



