Azamgarh News:छठ महापर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा छठ घाटों एवं पूजा स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

दिनांक– 16.11.202
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा थाना कोतवाली एवं थाना सिधारी क्षेत्रांतर्गत छठ घाटों एवं पूजा स्थलों का भ्रमण एवं निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री मानुष पारीक, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/ग्रामीण श्री पंकज श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री ईश्वर लाल गुर्जर एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल के छठ घाटों का निरीक्षण कर संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
घाटों पर सीसीटीवी कैमरों, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं बचाव उपकरणों की उपलब्धता का जायजा लेते हुए भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान श्रद्धालुओं से संवाद कर उन्हें गहरे पानी में जाने से बचने तथा बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई। आजमगढ़ पुलिस द्वारा छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने हेतु निरंतर सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है।



