ब्राह्मण समाज को राजनीतिक निशाना बनाना बंद हो, सम्मान और स्वाभिमान से समझौता नहीं: अजय कुमार मिश्रा

सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, ब्राह्मण समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं; समाज अपने राजनीतिक भविष्य का निर्णय स्वयं लेने में सक्षम है

मुंबई। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों में ब्राह्मण समाज को लेकर हो रही कथित उपेक्षा और निशानेबाजी पर गहरी चिंता व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा सभी जातियों, धर्मों और वर्गों के लोगों के साथ मिलकर समाज और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाई है। चाहे मुस्लिम समाज हो, यादव समाज हो अथवा दलित समाज से आने वाली बहन मायावती हों, ब्राह्मण समाज ने हमेशा सम्मान और सामाजिक समरसता को महत्व दिया है। इसके बावजूद आज यदि किसी विशेष जाति को राजनीतिक अथवा सामाजिक रूप से निशाना बनाया जाता है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।श्री मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव राष्ट्रहित की सोच रखता आया है। लेकिन आज सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, ब्राह्मण समाज को लेकर उपेक्षा और असंतोष की आवाजें लगातार उठ रही हैं। हाल ही में गोरखपुर में हुई घटना ने भी समाज के भीतर कई सवाल खड़े किए हैं। इस घटना को एक चेतावनी के रूप में समझने की आवश्यकता है कि किसी भी समाज के सम्मान और स्वाभिमान की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज लंबे समय तक हिंदुत्व और श्रीराम मंदिर निर्माण जैसे भावनात्मक एवं सांस्कृतिक मुद्दों के कारण भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा रहा। लेकिन अब समाज को अपने राजनीतिक समर्थन और भविष्य को लेकर निष्पक्ष रूप से आत्ममंथन करना होगा। किसी भी राजनीतिक दल के प्रति समर्थन अंधसमर्थन नहीं होना चाहिए।अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज इतना बुद्धिजीवी, शिक्षित और जागरूक है कि वह अपने हित और भविष्य का निर्णय स्वयं ले सकता है। उसे किसी राजनीतिक दल के प्रमाणपत्र अथवा संरक्षण की आवश्यकता नहीं है। समाज सम्मान देने वालों का सम्मान करना जानता है और अपमान करने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देना भी जानता है।उन्होंने देश के सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर सर्वसमाज के विकास, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता दें। देश तभी मजबूत होगा, जब सभी वर्गों को समान अवसर और सम्मान मिलेगा।अंत में उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी जाति या धर्म के विरुद्ध खड़ा होना नहीं, बल्कि हर समाज के सम्मान की रक्षा करना है। राष्ट्र सर्वोपरि है और राष्ट्र की मजबूती सर्वसमाज की एकता में ही निहित है।

अजय कुमार मिश्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष

आइडियल पत्रकार संगठन

कार्य क्षेत्र — संपूर्ण भारत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button