Azamgarh News:बरदह पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के पीड़ित को वापस मिले ₹10,000,
एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत के बाद साइबर डेस्क ने मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल से कराई पूरी धनराशि वापस
ठेकमा ,आजमगढ़ थाना बरदह पुलिस की साइबर डेस्क की तत्परता से साइबर फ्रॉड के पीड़ित को उसकी पूरी धनराशि वापस मिल गई है। पीड़ित ने पुलिस की इस कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम फतुही निवासी विशाल बिन्द पुत्र रमेश बिन्द के खाते से दिनांक 24.06.2026 को बिना जानकारी के ₹10,000/- की साइबर धोखाधड़ी कर ली गई थी।
पीड़ित ने दिनांक 25.06.2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33106260147634 दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना बरदह की साइबर डेस्क ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल के माध्यम से साइबर फ्रॉड की संपूर्ण धनराशि ₹10,000/- पीड़ित के खाते में वापस कराई।
अपनी धनराशि वापस पाकर पीड़ित विशाल बिन्द ने थाना बरदह पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस कार्यवाही में थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार, उ0नि0 मनीष सिंह एवं म0आ0 आरती सिंह शामिल रहे।
पुलिस की अपील थाना बरदह पुलिस ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर *1930* पर कॉल करें अथवा आधिकारिक वेबसाइट *www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज कराएं।



