Azamgarh News:बुद्धसेनपुर गांव के मनबढ़ व्यक्तियों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार : दत्तात्रेय जे0 ई0 राजेंद्र प्रसाद

निजामाबाद आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बुद्धसेनपुर गांव में दिनांक 19 11.26 दिन बृहस्पतिवार को 33/11केवी दत्तात्रेय उपकेंद्र के अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद द्वारा राजस्व वसूली का कार्य अपनी पूरी टीम को साथ लेकर करवाया जा रहा था। इसी बीच गांव के कुछ मनबढ़ व्यक्तियों द्वारा इन पर आरोप लगाया गया कि चेकिंग के नाम पर दत्तात्रेय उपकेंद्र के अवर अभियंता अवैध धन उगाही का कार्य करवा रहे हैं। इन आरोपों के संबंध में दत्तात्रेय के अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कुछ मनबढ़ व्यक्तियों द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है अवर अभियंता राजेन्द्र प्रसाद ने आगे कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार राजस्व वसूली करने के लिए बुद्धसेनपुर गांव में अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे थे इसी बीच बुद्धसेनपुर गांव के चंद्रभान यादव s/o नगीना, योगेंद्र यादव s/o नगीना यादव, बोधई यादव s/o देवदत्त यादव, श्यामजनम यादव s/o रामदास, कवि s/o रामकेश के द्वारा सरकारी कार्य में बाधा और विद्युत विभाग की टीम के साथ अभद्रता की गई। विभागीय कार्यवाही से बचने के लिए उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार भी किया गया की जे ई द्वारा अवैध धन उगाही करवाई जा रही है। जिसको संज्ञान में लेते हुए दत्तात्रेय के जे ई ने बताया कि उन्होंने थाने पर दिनांक 20/11/26 दिन शुक्रवार को प्रार्थना पत्र दे दिया गया है एवं उसी गांव के जिस व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार किया है उनके खिलाफ भी प्रार्थना पत्र निजामाबाद थाने पर दे दिया गया।



