Azamgarh News:बिलरियागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार वारंटी गिरफ्तार; न्यायालय में पेश करने की तैयारी
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद में अपराधियों और न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलरियागंज पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सगड़ी देशराज सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बिलरियागंज अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटियों में करमैनी गांव निवासी विंदेश्वरी पुत्र रघुनाथ राम (52 वर्ष) और रामदास पुत्र श्यामदेव (55 वर्ष), ग्राम दानशनिचरा निवासी रामकेस पासी उर्फ केशव पासी पुत्र चन्द्रपति पासी (54 वर्ष) तथा बरामदपुर निवासी चन्द्रकला पत्नी राजेश (34 वर्ष) शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध संबंधित न्यायालयों से वारंट जारी थे। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के साथ उपनिरीक्षक गिरिजेश यादव, उपनिरीक्षक हरिकेश राय, कांस्टेबल नागेन्द्र यादव तथा महिला आरक्षी नीलम देवी शामिल रहीं।



