आजमगढ़:22 नवंबर को होगा पांचवें श्री श्याम जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन
Azamgarh: The fifth Shri Shyam Jayanti festival will be organised in a grand manner on November 22.
आजमगढ़। नगर के पहाड़पुर स्थित श्री कृष्ण गौशाला में श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में पांचवें श्री श्याम जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मंडल के अध्यक्ष शोभित खंडेलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कोलकाता से आए कलाकार व पूरी टीम सजावट के कार्य में जुट गए हैं, जिससे महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। 22 नवंबर, रविवार को सायं 6:15 बजे से प्रभु इच्छा तक बाबा का भव्य दरबार सजेगा। इस अवसर पर बाबा का अनुपम श्रृंगार, पावन ज्योत और छप्पन भोग के साथ श्रद्धा-भाव व समर्पण का अनूठा समागम देखने को मिलेगा। भव्य संकीर्तन में भजनों की प्रस्तुति देने के लिए कोलकाता से आमंत्रित भजन प्रवाहक अमोल-शुभम पराशर और धनबाद से कृष्णा अग्रवाल पधार रहे हैं। संकीर्तन के साथ ही महाप्रसाद की भी भव्य व्यवस्था की गई है।आयोजक मंडल अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष कन्हैया डालमिया, कोषाध्यक्ष प्रदीप वैरासिया, मंत्री नीरज गोयनका, सहमंत्री अतुल रुंगटा, श्रृंगार मंत्री देव प्रकाश वैरासिया, संगठन मंत्री गोपाल डालमिया, सह-श्रृंगार मंत्री सोमन्त डिडवानिया, सीताराम डालमिया, बलराम तुलस्यान, श्याम खंडेलिया, संदीप डालमिया एवं हर्ष अग्रवाल ने सभी श्याम प्रेमियों से इस शुभ अवसर पर सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।



