Azamgarh News:केशवपुर जंगल के पास रोडवेज बस और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर जंगल के पास सोमवार सुबह रोडवेज बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह केशवपुर जंगल के पास रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान दीपक कुमार निवासी जमुआ हरिराम, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अंजान शहीद बाजार से सामान खरीद कर बाइक से घर आ रहे थे तभी उनकी बाइक की बस से जोरदार टक्कर हो गई।

वही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button