लालगंज SDM नेहा मिश्रा ने कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर

Lalganj SDM Neha Mishra inspected several polling stations, emphasizing on increasing the number of women voters.

लालगंज (आजमगढ़) विधानसभा क्षेत्र 351 लालगंज में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची में महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों की समीक्षा कर रही हैं।इसी क्रम में एसडीएम ने कंपोजिट विद्यालय कलीचाबाद स्थित बूथ संख्या 389, 390, 391, 394 और 395 तथा कंपोजिट विद्यालय नौनीपुर उर्फ नईकोट स्थित बूथ संख्या 396, 397 एवं 398 का निरीक्षण किया। इस दौरान कम जेंडर रेशियो वाले बूथों पर विशेष ध्यान देते हुए महिला मतदाताओं के फार्म भरवाने और उनके डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की गई।

बूथ संख्या 391 पर प्रकाशन के समय जेंडर रेशियो 715 था, जो बढ़कर 748 हो गया है। यहां महिलाओं के 30 फार्म भरे गए, जिनमें 25 डिजिटाइज हो चुके हैं। बूथ 390 पर जेंडर रेशियो 736 से बढ़कर 764 हुआ है। यहां 26 महिला फार्म प्राप्त हुए, जिनमें 20 डिजिटाइज हो चुके हैं।

वहीं कलीचाबाद के बूथ 394 पर जेंडर रेशियो 969 और बूथ 395 पर 861 दर्ज था। बूथ 395 पर महिलाओं के 9 फार्म डिजिटाइज किए जा रहे हैं। नौनीपुर उर्फ नईकोट के बूथ 396 पर जेंडर रेशियो 824 है। 17 से 24 नवंबर के बीच यहां कुल 18 फार्म प्राप्त हुए, जिनमें 9 महिलाओं और 7 पुरुषों के हैं। बूथ 397 पर जेंडर रेशियो 916 है तथा 18 फार्म प्राप्त हुए हैं, जिनमें कुछ का डिजिटाइजेशन जारी है। बूथ 398 पर जेंडर रेशियो 806 होने के कारण इसे विशेष फोकस में रखा गया है।निरीक्षण के दौरान एसडीएम नेहा मिश्रा ने पात्र महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा प्राप्त फार्मों का समयबद्ध डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रशासन का प्रयास है कि मतदाता सूची में महिला-पुरुष अनुपात बेहतर हो और कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button