Azamgarh News:गीता देवी आत्माराम केजरीवाल संगठन द्वारा रामपुर बढ़ौना में कंबल वितरण, 300 गरीबों को मिले कंबल,

13 साल से लगातार चल रही सेवा की परंपरा, मुख्य अतिथि श्याम सुंदर चौहान ने कहा – सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है
लालगंज, आजमगढ़
विकास खंड लालगंज के ग्राम पंचायत रामपुर बढ़ौना में गीता देवी आत्माराम केजरीवाल संगठन के द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार चौहान के द्वारा अति गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
यह कार्यक्रम पिछले लगभग 13 सालों से लगातार आयोजित हो रहा है। हर साल ठंड के मौसम में गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल देकर उन्हें ठंड से बचाने का प्रयास किया जाता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सह संयोजक भाजपा उत्तर प्रदेश श्याम सुंदर चौहान रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। गरीबों की मदद करना हम सबकी जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सेवा भाव को मजबूत करते हैं।
आज के कार्यक्रम में करीब 300 कंबल वितरित किए गए। आयोजकों ने कहा कि यह कार्यक्रम आगे भी लगातार चलता रहेगा। ठंड से बचने के लिए अति गरीब लोगों को कंबल दिया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार चौहान ने कहा कि ठंड में किसी भी गरीब को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज के सभी लोगों को आगे आना चाहिए। कंबल वितरण जैसे कार्यक्रमों से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलती है।
इस अवसर पर रामप्यारे पासवान पूर्व प्रधान कोल्हीखोर, राजदेव कन्नौजिया, दीनानाथ चौहान, वंशराज चौहान, सत्यम चौहान, मुसाफिर चौहान, लक्ष्मीना चौहान, सैल कुमारी चौहान, संगीता चौहान, विमल सरोज, रेखा यादव सहित गांव के प्रधान, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार जताया।



