बिलरियागंज के जामियातुल फलाह स्कूल में हर्षौल्लास के साथ संपन्न हुआ दस्तारबंदी का आयोजन,70 छात्रों को मिली हाफिजे कुरआन की डिग्री
Dastarbandi ceremony was held with great enthusiasm in Jamiatul Falah School of Bilariaganj, 70 students received the degree of Hafiz-e-Quran.

रिपोर्टर रोशन लाल बिलरियागंज
आजमगढ़
आजमगढ़ जिला के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज बाजार में स्थित जमीयतुल फलाह मदरसे में 26 नवंबर को दस्तार बंदी का आयोजन किया गया था जिसमें 70 छात्रों ने हाफिजे कुरआन की डिग्री हासिल की यानी कि 70 छात्रों ने पूरी तरह से संपूर्ण रूप से कुरान को याद करके उनकी डिग्री हासिल की थी।
जिस डिग्री को दस्तार बंदी कहा जाता है।
26 तारीख शाम लगभग 6:00 बजे के आसपास उक्त मदरसे के ग्राउंड में दस्तारबंदी का आयोजन किया गया था जिसमें विद्यालय के तमाम अध्यापकों द्वारा यानी उस्तादों द्वारा हाफिज होने वाले 70 विद्यार्थियों को सर पर पगड़ी बांधकर दस्तारबंदी की डिग्री से सम्मानित किया गया इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक जावेद सुल्तान और विद्यालय प्रिंसिपल मोहम्मद अनीस तथा हकीम अयूब अस्पताल के डॉक्टर उमैर साहब नायब सदर सदर सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। विद्यालय के प्रिंसिपल अनीस अहमद ने कहा कि मोबाइल और भ्रष्टाचार के इस दौर में अगर 70 बच्चों ने हाफिज की डिग्री ली है तो यह एक बहुत बड़ी कामयाबी है।
इस कामयाबी में जहां उस्तादों ने छात्रों को हाफिज बनाने में अपनी जिम्मेदारियां निभाई है वहीं बच्चों के माता-पिता व घर वालों ने भी अपनी जिमेदारी निभाकर इन बच्चों को हाफिजे कुरान बनाने में पूरी तरह से मदद किया है। इस मौके पर मदरसे के प्रिंसपल अनीस अहमद ने कहा कि हम पूरी तरह से आज इस्लाम के रास्ते से भटक चुके हैं क्योंकि जो इस्लाम कह रहा है हम उसे पर न चल कर अपने मनमानी तरीके से चल रहे हैं और अपने मनमानी तरीके से हर काम कर रहे हैं। हमें भलाई की जगह बुराई नजर आती है आज का इंसान भाई होकर भाई का हक मार रहा है गरीबों को तंग कर रहा है पड़ोसियों को तंग कर रहा है। अपने इस कारनामे से मुसलमान जहां मुस्लिम समाज को बदनाम कर रहा है वही इस्लाम को भी बदनाम कर रहा है जबकि हमारे हुजूर साहब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम मोहम्मद साहब ने ऐसा कभी नहीं किया। उन्होंने हमेशा दूसरों को इस्लाम की दावत देकर इस्लाम का परचमलहराया और मुसलमान क्या होता है इस्लाम क्या होता है इस बारे में पूरी दुनिया को बताया जिसकी वजह है कि आज भी पूरी दुनिया में इस्लाम घटने के बजाय बढ़ रहा है इसलिए हम आप लोगों से निवेदन करेंगे कि आप लोग धर्म बिरादरी जातिवाद सारी चीज भूल कर हर धर्म के लोगों की खिदमत करिए, साथ-साथ जिस देश में हम रहते हैं उस देश के प्रति वफादारी करिए, क्योंकि जब देश है तभी हमारी पहचान है तो अपनी पहचान कायम रखने के लिए हम इस्लाम के रास्ते पर चलते हुए अपने भारत की सरजमी को पूरी तरह से मजबूत करें और कोई ऐसा काम ना करें जिससे मुस्लिम समाज के काम से हमारा देश बदनाम हो सके। साथ ही साथ उन्होंने कुरान की डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों से निवेदन किया कि आप लोग इस्लाम के रास्ते पर चलते हुए हाफिज होने का परिचय ही नहीं देंगे, बल्किअपनी जिम्मेदारी को भी पूरी तरह से निभाएंगे और आने वाले दिनों में अपने घर परिवार में तथा अपने घर गांव में अपने इलाके में घर-घर बच्चों को इस्लाम के बारे में बताने और कुरान पढ़ने का काम करेंगे। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर उमैर साहब ने आगंतुकों आभार प्रकट किया।



