Azamgarh News:न्यायालय के आदेश पर पवई पुलिस ने नष्ट कराई 190 लीटर अवैध शराब, गड्ढा खुदवाकर किया विनष्टीकरण

नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, देशी और हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब को किया गया नष्ट

नरसिंह पवई पवई (आजमगढ़)।न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को पवई पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 190 लीटर शराब का विनष्टीकरण कराया। पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर उसमें 65 लीटर देशी शराब और हरियाणा निर्मित 125 लीटर अंग्रेजी शराब को नष्ट कर दिया।

 नायब तहसीलदार विश्राम यादव ने बताया कि अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के आदेश के बाद पवई पुलिस ने यह कार्रवाई की। निर्धारित प्रक्रिया के तहत मौके पर गड्ढा खुदवाया गया और उसमें बरामद शराब को डालकर नष्ट कराया गया।

इस दौरान नायब तहसीलदार फूलपुर विश्राम यादव, पवई थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव और हेड मोहर्रिर अखिलेश कुमार सहित थाने की पुलिस टीम मौजूद रही।

न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी में शराब का विनष्टीकरण संपन्न कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button