जबलपुर:कैंट थाना क्षेत्र में मारपीट व लूट के मामले में पीड़ित ने एसपी कार्यालय में लगाई गुहार
Jabalpur: In the case of assault and robbery in the Cantt police station area, the victim appealed to the SP office.

जबलपुर:कैंट थाना क्षेत्र में मारपीट व लूट के मामले में पीड़ित ने एसपी कार्यालय में लगाई गुहार,2 पुल लियो कंपाउंड निवासी मोहम्मद गौशा ने एसपी कार्यालय पहुंचकर कैंट थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में न्याय की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह तीसरे पुल के पास जूते की दुकान लगाते थे, जहां करीब 5-6 महीने पहले चार-पांच लोगों ने एक महिला के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की और उसे नाली में डाल दिया गया कई घंटे तक का वह बेहोश पड़ा रहा उनका मोबाइल लूट लिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें 25 से 30 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा और उनके हाथ का ऑपरेशन भी हुआ।
मोहम्मद गोस का आरोप है कि इतने महीने बीत जाने के बावजूद उनकी शिकायत पर उचित सुनवाई नहीं हुई, बल्कि एसआई मनोज द्वारा आमना-सामना व पूछताछ के बाद कथित रूप से नॉर्मल धाराएं लगाकर आरोपियों को थाने से ही जमानत दे दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जमानत मिलने के बाद उन्हें धमकियां दी जा रही हैं अगर कंप्रोमाइज नहीं किया तो जान से मार देंगे और वहां से दुकान हटाकर दूसरी जगह लगाने के लिए कहा जा रहा है, जिसके चलते उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एडिशनल एसपी मनीष भारद्वाज ने पीड़ित को आश्वासन दिया है कि उचित कार्रवाई की जाएगी और मामले में धाराओं का इजाफा होगा
बाइट मोहम्मद गौशा
बाइट मनीष भारद्वाज एडिशनल एसपी
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



