आजमगढ़:किशोरी से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़: निजामाबाद थाने की पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।दिनांक 06.02.2023 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त अवधेश पुत्र प्रभु निवासी डोडोपुर थाना निजामाबाद आजमगढ वादिनी की पूत्री को फुसलाकर अगवा कर ले गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 60/24 धारा 363, 366 IPC बनाम अवधेश पुत्र प्रभु निवासी डोडोपुर थाना निजामाबाद आजमगढ पंजीकृत किया कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। शुक्रवार को उ0नि0 सुधीर पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अवधेश पुत्र प्रभु निवासी डोडोपुर थाना निजामाबाद आजमगढ को रानी की सरायं बाई पास तिराहे से समय करीब 11.50 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button