देवरिया:11 अप्रैल को भगवान परशुराम जी की प्रतिमा की होगी प्राण प्रतिष्ठा, सनातनी धर्म के लोगों ने लिया संकल्प

देवरिया:11 अप्रैल को भगवान परशुराम जी की प्रतिमा की होगी प्राण प्रतिष्ठा, सनातनी धर्म के लोगों ने लिया संकल्प
जमदग्नि पुत्र परशुराम मंदिर सेवा संस्थान पिपरा रामधर सलेमपुर देवरिया में श्री शिव परिवार सहित भगवान परशुराम जी की 11 फिट के बृहद मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ दिनांक 11 अप्रैल 2024 को लेकर पंडित राहुल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सभी सनातनी भाइयों के साथ रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर वैदिक मंत्र उच्चारण के द्वारा पुष्प अर्पित किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर प्रतिष्ठा महायज्ञ का संकल्प सभी सनातनी भाइयों के द्वारा लिया गया जिसमें उपस्थित यज्ञ समिति के सदस्य नंदन बाबा, श्रीनारायण मिश्रा पुनीत तिवारी ,हेमू मिश्रा , सूरज मिश्रा लंकेश, अभिषेक तिवारी जनार्दन पांडेय,नवनीत मिश्रा लक्ष्मीकांत दुबे विनय तिवारी राजकुमार तिवारी गोलू तिवारी रजनीश पांडे रामू दुबे चंदन पांडे प्रकाश मिश्रा वैभव मणि त्रिपाठी सहित सैकड़ो सनातनी भाई उपस्थित है ll



