आजमगढ़:पूर्व प्रधान की हत्या करने वाले 6 अभियुक्त गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त तमन्चा बरामद
रिपोर्ट:रिंकू चौहान
ठेकमा/आजमगढ़:पूर्व की घटना – 09. फरवरी को वादी मुकदमा चन्देलाल यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव निवासी सोनहरा थाना बरदह द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि 08 फरवरी को वादी के बड़े पिता जी के लड़के रणविजय यादव पुत्र स्व0 रामखेलावन उम्र करीब 50 वर्ष (मृतक) मार्टीनगंज बाजार से सब्जी लेकर शाम करीब 4.00 बजे घर की तरफ आ रहे थे कि बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के सामने पहुँचे जहाँ पहले से हत्या करने के ईरादे से महेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामहित यादव विरेन्द्र यादव पुत्र रामगनी यादव फुर्तीलाल यादव पुत्र रामदुलार यादव सुरेश यादव पुत्र स्व0 गनेश यादव रामगनी यादव पुत्र स्व0 मंगरू यादव . छोटेलाल यादव पुत्र श्रीपत यादव समस्त निवासी ग्राम सोनहरा थाना बरदह ने मृतक रणविजय यादव की मोटर साइकिल को रोककर असलहे से फायरिंग करने लगे जिससे रणविजय यादव की मौके पर मृत्यु हो गयी। मृतक रणविजय यादव की हत्या कराने की साजिश शर्मिला पत्नी स्व0 अनिल सा0 सोनहरा थाना बरदह ने रची थी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/2024 धारा 302/120बी भा0द0 पंजीकृत कर विवेचना प्र0नि0 बरदह द्वारा की जा रही थी।
गिरफ्तारी का विवरण– आज 13.02.2024 को प्र0नि0 अखिलेश मौर्य थाना बरदह मय हमराह को सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त बर्रा मोड़ से कही भागने की फिराक में है। इस सूचना पर प्र0नि0 अखिलेश मौर्य मय हमराह द्वारा उपरोक्त अभियुक्तो को बर्रा मोड़ से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त वीरेन्द्र यादव पुत्र रामगनी यादव निवासी सोनहरा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ के निशान देही पर घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर व 01 फायरशुदा खोखा कारतूस 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, कमालपुर बेलवाना रोड से बरामद किया गया है जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।