तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई: इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी की हुई मौत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे

जखनिया गाजीपुर जखनिया के रामपुर जीवन बेसों नदी पुल के पास शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा पीछे बैठे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों ने दोनों युवकों को सदर अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

मालूम हो की नन्दगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव निवासी विशाल सिंह यादव (19)पुत्र केदार यादव अपने मामा पंकज यादव निवासी सलेमपुर कियरिया के घर रहकर इंटर की परीक्षा जलालाबाद स्थित मां शारदा चिल्ड्रन पब्लिक इंटर कॉलेज में दे रहा था।वह बृहस्पतिवार को हिंदी की परीक्षा देकर अपने मामा के घर रुका हुआ था।वह शुक्रवार की सुबह लगभग 9.30 बजे के समय अपने मामा के घर सलेमपुर कियरिया से गाजीपुर शहर लाईब्रेरी में पढ़ाई करने के लिए जा रहा था कि रामपुर जीवन बेसों नदी पुल के पास निराश्रित पशुओं के आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ में जाकर टकरा गई। जिससे मोटरसाइकिल चला रहे विशाल की मौके पर ही मौत हो गई।व मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे राहुल यादव पुत्र गुल्लू यादव निवासी सलेमपुर कियरिया गंभीर रुप से घायल हो गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button