आजमगढ:पल्हना ब्लाक का प्रधान संघ अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने वालो का लगा ताता
रिपोर्ट: अमित सिंह
मेंहनगर/आजमगढ़:आज पल्हना ब्लाक पर समस्त ग्राम प्रधान द्वारा एक बैठक अयोजित की गई बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की ग्राम सभा पित्थौरपुर उसरी के ग्राम प्रधान अशोक सिंह को पल्हना ब्लॉक का प्रधान संघ का अध्यक्ष बनाया जाए प्रधान संघ का अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी बधाई देने वालो में पल्हना ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू मंडल अध्यक्ष पल्हना विक्रांत सिंह कृपाशंकर पांडेय समाजसेवी आकाश सिंह धरमपाल सिंह गुड्डू गिरी अतुल सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और ग्राम वासी मौजूद रहें।