Azamgarh news :रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कम्पनी के नाम पर फर्जी पॉलिसी तैयार कर ग्राहकों से ठगी करने का शातिर आरोपी गिरफ्तार
रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कम्पनी के नाम पर फर्जी पॉलिसी तैयार कर ग्राहकों से ठगी करने का शातिर आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के आदेशानुसार रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मुबारकपुर पर रवि कुमार झा पुत्र विनोद झा एवं अंकित जायसवाल के विरुद्ध फर्जी व कूटरचित इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार कर आम जनता से धोखाधड़ी/ठगी करने के संबंध में मु0अ0सं0 298/2026, धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
दिनांक 05.09.2026 को उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय हमराह के साथ क्षेत्र में भ्रमण/शांति व्यवस्था हेतु बड़ी अर्जेन्टी तिराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त का वांछित आरोपी रवि कुमार झा रोडवेज तिराहे के पास मौजूद है तथा कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समय करीब 13:05 बजे, रोडवेज तिराहा से कुछ दूरी पहले, कस्बा मुबारकपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने मुकदमा उपरोक्त से संबंधित घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वह ग्राहकों से रुपये लेकर रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कम्पनी के नाम पर फर्जी व कूटरचित इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार कर अनुचित लाभ अर्जित करता था।



