आजमगढ़:दो पक्षों में मारपीट चार घायल एक जिला अस्पताल रेफर

रिपोर्ट:शिवम सिंह
मार्टीनगंज-आजमगढ़बरदह थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में गुरुवार दोपहर में घर के सामने भूसा गंदगी कचड़ा गिरने को लेकर दो पक्षों मे मारपीट हो गई दोनो पक्षों से चार लोग घायल हो गये दोनो पक्षों ने बरदह थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की बरदह थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासनी 45वर्षीय विमला देवी पत्नी गुलाब सरोज दूसरे पक्ष के 45वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी योगेंद्र सरोज स्थानीय थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पड़ोस के विमला देवी जोती पूजा समेत परिवार के लोग घर के सामने हर रोज गंदा कूड़ा फेक दे रहे थे मना करने परिवार के ईंदल सरोज सचिन विशाल समेत परिवार के लोग गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे राड से पति 48वर्षीय योगेंद्र पुत्र 16वर्षीय अभय को बुरी तरह से मार पीट कर घायल कर दिए है मारपीट में घायल विमला देवी को बरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मौर्या ने बताया कि दोनो पक्षों से तहरीर मिली जांच की जा रही है।



