आजमगढ़:स्वतंत्रता के बाद से ही कांग्रेस पार्टी की नीति और नियत में थी खोट

रिपोर्ट: सुमित उपाध्याय
अहरौला/आजमगढ़:शनिवार को भारतीय जनता पार्टी लोकसभा लालगंज चुनाव संचालन समिति के विधानसभा अतरौलिया के पदाधिकारी की बैठक कोयलसा ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय रहें। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विधानसभा और बूथ स्तर तक के अध्यक्षों को जिम्मेदारी से काम करने का आह्वान किया भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है अब भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए अपने दायित्वों का निर्माण करें और इसका माध्यम है चुनाव महा पर्व में हम भाजपा को 400 के पार ले जाएं। जन संघ कॉल से लेकर और 2024 तक की भाजपा में आए उतार चढ़ाव को भी कार्यकर्ताओं के सामने रखा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जो संकल्प था जो राम राज्य की कल्पना थी भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का सपना था उनकी सोच थी आज वह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक-एक कार्य पूर्ण हो रहे हैं कश्मीर से 370 हटाया जाना सीएए का का लागू करना अयोध्या में 452 साल के बाद भव्य और दिव्या राम लला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कई सौ सालो से प्रभु श्री राम टेंट में विराजमान थे आज उन्हें प्राण प्रतिष्ठा के बीच रामलाल को उनके महल में स्थापित किया जाना कहां की भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी का रीड है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज पार्टी कहां से कहां तक पहुंची है कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम बूथों को जीतते हैं और तब जाकर विधानसभा और लोकसभा में विजय हासिल करते हैं हमारा एक-एक कार्यकर्ता प्रभु श्री राम के हनुमान की तरह है। कहां की कांग्रेस पार्टी आजादी के बाद से ही उसके नीति और नियत में खोट रही कांग्रेस पार्टी हमेशा देश को विभाजित करने वाली तत्वों का सपोर्ट किया आज भी कांग्रेस बांटो और राज्य करो अंग्रेजों के पैटर्न पर काम कर रही है कुछ लोगों ने तो राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा किया था 1992 सपा मुखिया ने तो कार सेवकों पर ही गोलियां बरसाई थी हम अब लोकसभा चुनाव के मुहाने पर खड़े हैं और हमें भारत को विश्व गुरु और दुनिया का सर्वोच्च देश बनाने के लिए 400 के पार सीटें पहुंचाना है और यह हम अपने कार्यकर्ताओं के दम पर करने जा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी आम जनता से भी सुझाव मांग रही है और सुझाव पत्र के माध्यम से ही हमारा संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। इस मौके पर लोकसभा संयोजक विनोद राय, जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, प्रभारी डॉ. मुराहू राजभर, विधानसभा के संयोजक रमाशंकर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, हरीश तिवारी, मनोज राय, अभिषेक सिंह, आशुतोष चौबे, रविंद प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह गुड्डू, रूद्र शर्मा, राजवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र यादव, बिरजानंद, रेखा गोस्वामी आदि लोग मौजूद रहे। ।फोटो मेल पर।



