Azamgarh news:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद हुई मौत पर पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

Azamgarh :जीयनपुर कोतवाली के आजमगढ़ दोहरीघाट राजमार्ग पर बाग खालिस बाजार में लगभग बारह दिन पूर्व दो बाइकों की आपस में टकरा जाने से सुमित कुमार दुबे की मौत हो गई थी। बुधवार को मृतक की पत्नी नलिता देवी ने मुकदमा दर्ज कराया।जीयनपुर कोतवाली के बाग खालिस बाजार में एक अप्रैल को दिन में बहमबारी थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर के रहने वाले सुमित कुमार दुबे आजमगढ़ से जीयनपुर जा रहे थे। बाग खालिस बाजार के पास विपरीत दिशा से आती हुई एक बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें सुनील कुमार दुबे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बुधवार को उनकी पत्नी नलिता देवी ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच मैं जुटी है।



