भदोही:उम्र भले ही है छोटी लेकिन उत्साह नहीं है कम

8 साल के मो.उस्मान शिद्दत के साथ रख रहे मुकद्दस माह-ए-रमजान का पूरा रोजा

 

भदोही। इस समय मुकद्दस माह-ए-रमजान चल रहा है। ऐसे में रमजान को लेकर हर कोई उत्साहित हैं। बड़े लोगों के साथ ही साथ छोटे-छोटे बच्चे भी शिद्दत के साथ रमजान का पूरा रोजा रख रहे हैं। जो इफ्तार के बाद अपने नन्हें हाथों को बारगाहे परवरदिगार में फैलाकर मुल्क की सलामती के लिए दुआएं भी कर रहें हैं।
नगर के कटरा बाजार निवासी मो.वसीम अंसारी के 8 वर्षीय पुत्र मो.उस्मान अंसारी का भी रविवार को रमजान का 13वां रोजा रहा है। वें पूरा का पूरा रोजा रख रहे हैं। उन्होंने रमजान में पढ़ी जाने वाली एक वार विशेष नमाज-ए-तरावीह भी मुकम्मल किया। वें सिर्फ उत्साह के साथ भूखे-प्यासे नहीं रह रहे हैं बल्कि शिद्दत के साथ रोजा रखकर कुरान-ए-पाक की तिलावत व नमाज अदा कर रहें हैं। ऐसा कर मो.उस्मान रोजा रखने के नियमों का पालन करते हैं।रोजा रखकर मो.उस्मान का दिखते बन रहा है। उनके रोजा रखने से भले ही उनके वालिदैन को थोड़ी परेशानी बढ़ गई है। लेकिन इसके बावजूद भी वें उनका रोजा नहीं छोडवा रहें बल्कि पूरा ध्यान दें रहे हैं।चित्र परिचय: मो.उस्मान अंसारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button