आजमगढ़: मनीष मौर्य और अवधेश मौर्य के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे डिप्टी सीएम,परिवार के प्रति जताई संवेदना

Azamgarh: Deputy CM to pay tribute to Manish and Awadhesh Maurya's father, expresses condolences to the family

Azamgarh news,

आजमगढ़। गंभीरपुर बाजार निवासी मनीष मौर्य और अवधेश मौर्य के पिता स्वर्गीय रामसमुझ मौर्य के निधन पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 16 सितंबर को उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।उपमुख्यमंत्री का शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को सुबह आजमगढ़ पहुंचेंगे। रानीपुर रजमो स्थित रामदेव मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हेलीकॉप्टर से पहुंचने के बाद वह गंभीरपुर बाजार निवासी मनीष मौर्य और अवधेश मौर्य के आवास पहुंचेंगे। यहां स्वर्गीय रामसमुझ मौर्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे तथा परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे।मनीष मौर्य और अवधेश मौर्य की सामाजिक सक्रियता और क्षेत्र में लोगों से जुड़े रहने के कारण स्थानीय स्तर पर उनकी अच्छी पहचान बताई जाती है।उनके पिता के निधन पर उपमुख्यमंत्री का स्वयं शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचना परिवार के प्रति उनके आत्मीय लगाव और सम्मान को दर्शाता है।उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थलों और उनके आसपास पांच किलोमीटर की परिधि को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने एवं संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री जिले की विकासशील एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह जिवली पहुंचकर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माताजी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।मनीष मौर्य और अवधेश मौर्य के परिवार ने उपमुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर संवेदना व्यक्त करने को उनके लिए बेहद भावुक और सम्मानजनक क्षण बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button