ठाणे:बहुजन विकास संघ की मांग,जाती प्रमाणपत्र तथा कास्ट वॕलीडीटी की1950 महाराष्ट्र रहिवासी दाखले की हटाओ

रिपोर्ट:रोशन लाल
महाराष्ट्र:
ठाणे- शासकीय विश्रामगृह ठाणे मे उपरोक्त विषय पर प्रथम सत्र मिटींग आयोजित की गयी.मिटींग की अगुवाई विदर्भ राज्य अध्यक्षा हायकोर्ट सुप्रीम कोर्ट कानुन विषय तज्ञ अॕड.मीना बागडे ने की.जाती प्रमाणपत्र तथा कास्ट वॕलीडीटी की 1950 की शर्त पर *अॕड.मीनाजी ने सुंदर संदर्भ सहीत विश्लेषण सुंदर सरल भाषा मे करते हुये अपने ज्ञान,अनुभव का परिचय दिया.इस महत्वपूर्ण मिटीग में बहुजन विकास संघ के राष्ट्रीय सल्लागार आ.जगदीश खैरालीया,अशोक बोयतकर, राष्ट्रीय महासचिव नरेश भगवंताने, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नरेश बोहीत.उपाध्यक्ष विनोद कजानीया, राजेश कजानीया,ठाणे शहर अध्यक्ष अफसर मंगवाना ने अपनी उपस्थिती दर्शाते हुए स्वतंत्र रुप से विषय पर वैचारिक प्रकाश डालकर सहयोग दिया.सर्व संमती से निर्णय लिया गया जिस अनुसार 1950 महाराष्ट्र रहिवासी दाखले की शर्त को हटाने के लिये अॕड.मीना बागडे के नेतृत्व मे सुप्रीम कोर्ट मे याचिका ( Petition) जल्द ही पेश की जाएगी.



