आजमगढ़:बाइक के धक्के से अधेड़ की गई जान

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कोटा गांव के पास हुई,पैदल सड़क पार कर रहे अधेड़ की बाइक की टक्कर से हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया,जानकारी के अनुसार सुबास राजभर (51) को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए,उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लाया गया।जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया,परिजन उन्हें अन्यत्र अस्पताल पर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई, मृतक राजगीर का काम करते थे और तीन पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया,घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है,



