आजमगढ़:साइकिल से घर जा रहे 13 वर्षीय बालक की ट्रैक्टर्स की चपेट में आने से हुई मौत

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में लौट रहे बालक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई मौत।जानकारी के अनुसार के कुरिआवां गांव में हुई,गांव निवासी सरवन राजभर (13) पुत्र श्रीराम रविवार की शाम साइकिल से घर लौट रहा था,गांव के पिच मार्ग पर ही ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया,इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया,वह कक्षा आठ का छात्र और चार बहनों का इकलौता भाई था।



