Azamgarh news:शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने लहराया परचम

रिपोर्ट:राहुल पांडे

गंभीरपुर /आजमगढ़।शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने लहराया परचम विगत पांच माह पूर्व पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा का आयोजन शासन द्वारा किया गया था।जिसका परिणाम बुद्धवार को जारी हुआ। जिसमे पूरे आज़मगढ़ जनपद से 393 बच्चों का चयन हुआ।जिसमें शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी की छात्रा सिमरन सरोज ने , कंपोजिट विद्यालय अहिरौली की छात्रा अंजलि दुबे,कंपोजिट विद्यालय परसौली से अंशिका प्रजापति, आर्यन गोंड, शिवांगी प्रजापति ,ज्योति तथा कंपोजिट विद्यालय भवतर से भूमिका ने सफलता प्राप्त करके अपने विद्यालय ,क्षेत्र एवम जिला का नाम रोशन किया है।इन बच्चों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12000 रुपये स्कॉलरशिप मिलेगी । शिक्षा विभाग इन मेधावी विद्यार्थियों की सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा संतोष कुमार तिवारी ने सभी सफल बच्चों को और उनके विद्यालय के समस्त शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button