आजमगढ़ के अजमतगढ़ नगर पंचायत से कैसर जहां पत्नी शकील अहमद ने किया नामांकन,सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी ने किया समर्थन

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव
सगड़ी/आजमगढ़:नगर निकाय चुनाव के अंतिम दिन अजमतगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर कैसर जहां पत्नी शकील अहमद ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन कियाl सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू सालेह ने उनका समर्थन किया तो वही बहुजन समाज पार्टी के स्थानीय मजबूत नेता जो कि पूर्व में अध्यक्ष पद लड़ चुके कुमार गौरव ने आरोप लगाया कि बहुजन समाज पार्टी के कोऑर्डिनेटर टिकट के लिए लोगों से 1000000 रुपए मांग रहे थे जब गरीब प्रत्याशी पैसा नहीं दे पाया तो उसका टिकट काट कर दूसरे को दे दिया गया इसलिए हम सभी लोग बहुजन समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ते हुए निर्दल प्रत्याशी कैसर जहां पत्नी शकील अहमद को अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं और उनको चुनाव जीता कर कोआर्डिनेटर को बताया जाएगा कि किस तरह से पैसा से आप टिकट बेचते हैं उस आदमी के कितनी पकड़ है l उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी को बर्बाद करने वाले जिले के कोऑर्डिनेटर ही हैं हम सभी लोग तन मन धन से लगते अपने इस प्रत्याशी को जिताएंगेl इस अवसर पर शबान अंसारी अबू सालेह राधे चौहान राकेश राजभर शंकर राजभर और अरशद सहित कई लोग उपस्थित रहेl



