अजनेरा गांव में आग से भारी तबाही गरीबों का आशियाना आग की भेंट चढ़ा भैंस बकरियां मरी

विधायक रिजवी ने पीड़ितों को दिया सर ढकने को तिरिपाल

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

सिकंदरपुर(बलिया)विधान सभा सिकंदरपुर अंतर्गत ग्राम अजनेरा में अज्ञात कारणों से लगी आग से डेढ़ दर्जन से ज्यादा परिवारों का भारी नुकसान हुआ है।

एक भैंस व दर्जनों बकरिया जल कर मर गई हैं अग्निपीड़ितों के तन पर वस्त्र के अलावा कुछ नही बचा है।

आगलगी की सूचना पाकर मौके पहुंचे क्षेत्रीय विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने पीड़ितों को सांत्वना दिया और राशन की व्यवस्था करवाया। साथ ही सर ढकने के लिए सभी पीड़ितों में तिरपाल वितरित किया।पीड़ित सभी परिवार राजभर जाति के हैं।जिन में अधिकांश लोगों का आशियाना छप्पर का था। जो सब जल कर भस्म हो गया।

विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने प्रशासन से पीड़ितों को समुचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार ढिढोरा पीट रही है कि बेघर सभी को आवास मुहैया करा दिया गया है।जबकि अधिकांश गरीबों के पास छत उपलब्ध नहीं है।उन्होंने अग्नि से हुए नुकसान का मुआवजा एवम सभी को शीघ्र प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत आवास मुहैया कराने की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button