जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में विद्युत शर्किट से लगी आग

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू

बलिया;जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार दोपहर बाद विद्युत शर्किट से आग लग गई। आग देखते ही देखते भयावह हो गई। फायर ब्रिगेड और विश्वविद्यालय परिवार के लोगों के अथक परिश्रम से आग पर काबू तो कर लिया गया। विश्वविद्यालय में जनहानि आदि तो नहीं हुआ पर लगभग 20 एकड़़ में वनस्पति संपत्ति का भयंकर नुकसान हुआ।

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन के पास अचानक आग की लपटें उठने लगी। संयोग था कि हवा का रुख पश्चिम दिशा की तरफ से था और आग प्रशासनिक भवन में नहीं जाकर विश्वविद्यालय परिसर में पेड़ पौधों की ओर चली गई। कुलपति, विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र आग बुझाने में जुट गए। कुलपति ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित फायरब्रिगेड को अवगत कराया।

फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही आग भयानक रूप अख्तियार कर चुकी थी। लगभग 20 से 25 फीट उपर तक आग की लपटें उठ रही थीं। फायरब्रिगेड ने पहुंच मोर्चा संभाला और आग को नियंत्रण में किया। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि लगभग 20 एकड़ परिसर में आग का तांडव रहा।यह संयोग रहा कि हवा के रूख ने प्रशासनिक भवन को बचा लिया वर्ना भयावह नुकसान हुआ होता और पूरा विश्वविद्यालय बर्बाद हो गया होता। कुलपति ने कहा नुकसान बहुत है पर वह वनस्पति संपत्ति का है।55 एकड़ की यूनिवर्सिटी में करीब 22 एकड़ क्षेत्र में आग फैली गयी।जान माल की हानि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button