आजमगढ़ के पूर्व विधायक आदिल शेख के पिता का हुआ निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट:आफताब आलम
आजमगढ़।विधानसभा दीदारगंज के पूर्व विधायक सपा नेता आदिल शेख के पिता जहीरुल इस्लाम उर्फ़ जीरु का पीजी आई लखनऊ मे बुधवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा था और बुधवार की सुबह 6:00 बजे लगभग उनका इंतकाल हो गया। इंतकाल की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया।



