हादसे में घायल युवक की इलाज के हुई मौत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम

रसड़ा। क्षेत्र के सरदासपुर के समीप शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रामबाबू (40) पुत्र सुदर्शन गोंड निवासी नीबू कबीरपुर की मौत शुक्रवार की देर रात्रि आजमगढ़ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दे कि शुक्रवार को बलिया से मुंडन संस्कार कर लौट रहे स्कार्पियो एक बाइक को बचाते समय खाई में पलट गई थी। इस दुर्घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। इसमें कुछ घायलों को बलिया रेफर कर दिया गया था। जबकि रामबाबू को आजमगढ़ ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button