मेधावी (अव्वल) आए छात्र व छात्राएं किए गए सम्मानित

प्रतिभाआें के सम्मान से शक्तिशालीव सशक्त होगा राष्ट्र :श्याम कुमार

रिपोर्ट संजय सिंह बलिया

रसड़ा (बलिया) नगर के इमामिया इंटर मीडिएट कालेज रसड़ा में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में 92 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले प्रतिभाआें को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज रसड़ा के प्रबंधक श्याम कुमार गुप्त तथा विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डा. कमलेश यादव ने इमामिया इंटरमीडिएट कालेज के प्रबंधक मुजतबा हुसैन, प्रधानाचार्य अंजनी कुमार पांडेय के साथ हाईस्कूल के मेधावी अल्का राव, अर्चना, सूजल गुप्ता, आदर्श भारद्वाज, सादिया खातून, शालिनी प्रकाश, लाडबानूर, नेहा चौहान, जाइना इरम, युवराज प्रकाश तथा इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले निधि सिंह, शमा उमर, जिज्ञासा तिवारी, कोमल चौहान, सपना गुप्ता को मेडल, शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान से नवाजा। मुख्य अतिथि श्याम कुमार ने कहा कि प्रतिभा प्रकृति का नैसर्गिक उपहार है जिसके अंकुरित, पल्लवित एवं पुष्पित करने का गुरूत्तर दायित्व *गुरूजनो) शिक्षकों का है। इन प्रतिभाआें के सम्मान से ही सशक्त राष्ट्र की संकल्पना को साकार किया जा सकता है। प्रधानाचार्य अंजनी कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्र-छात्राआें के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य शबीह अब्बास, क्यूम अंसारी, मसूर अली, शमी अहमद निर्मला, सबीना, शालू तिवारी आदि मौजूद रहे।

 

इमामिया इंटरमीडिएट कालेज रसड़ा के प्रतिभाआे को सम्मानित करते श्याम कुमार व अन्य।

Related Articles

Back to top button