चाकू संग अभियुक्त गिरफ्तार जान से मारने की नियत से अपने ससुर पर किया था हमला ससुर अपनी बेटी का नहीं कर रहे थे विदाई

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। मुखबीर की सूचना पर दोकटी पुलिस ने शुक्रवार को चिरैया मोड़ के पास से अभियुक्त

नगरजीत यादव पुत्र तारकेश्वर यादव निवासी श्रीनगर थाना रेवती जनपद बलिया को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मेरी लच्छू टोला थाना दोकटी में श्रीराम यादव की लड़की खुशबू से मेरी शादी हुई है। मेरे ससुर मेरी पत्नी को मेरे घर नहीं भेजते है। इसी वजह से एक मई 2024 को रात में लच्छू टोला बाँध पर गुमटी के पास सो रहे अपने ससुर पर अपने एक साथी के साथ जाकर मैंने जान से मारने की नियत से चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर वहां से भाग गया। मैं भागते समय सेमरिया ढाला से आगे लालगंज की तरफ सड़के के किनारे घटना में प्रयुक्त चाकू को अच्छी तरह से साफ करके एक झाड़ी मे छिपा कर रख दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Back to top button