रामनिवास गोंड बलिया लोकसभा क्षेत्र से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी घोषित..

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम
बलिया! गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.तुलेश्वर सिंह मरकाम जी द्वारा जिला- गाजीपुर विधान सभा- मोहम्मदाबाद अन्तर्गत ग्राम- तरांव निवासी- रामनिवास गोंड पुत्र स्व. सर्वदेव गोंड को 72- बलिया लोकसभा क्षेत्र से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है जिनका नामांकन 9 मई 2024 को समय 11 बजे से मिड्ढी चौराहा से सादगीपूर्ण तरीके से पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुँच कर, पर्चा दाखिल किया जाएगा! इस आशय की जानकारी गोंडवाना गनतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री/उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना व प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार ने संयुक्त रूप से दी है! टिकट लेकर बलिया पहुंचने पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, जिलासचिव परशुराम खरवार, तहसील इकाई अध्यक्ष संजय गोंड, ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश गोंड, दीपक गोंड, युवामोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह, प्रदेश सचिव सुरेश शाह, उमाशंकर गोंड, सुदेश शाह, कन्हैया गोंड, सूचित, रामचंद्र जेठवंत, उमेश गोंड, प्रदीप गोंड, रंजीत निहाल ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है!



