हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ सम्पन्न होने पर हजारों लोगों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट संजय सिंह बलिया

नगरा (बलिया)क्षेत्र के इसारी सलेमपुर में आयोजित पंच मुखी हनुमत प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ के सातवें दिन पूजन अर्चन हवन तथा भंडारे के साथ यज्ञ संपन्न हो गया। पूर्णाहुति में भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं तथा पुरुष बच्चे सम्मिलित हुए। परिक्रमा हेतु महिलाओं की बड़ी लम्बी कतार लगी रही जिसका कोई ओर छोर नही था।। श्री अमरनाथ जी महाराज आज रामायणी राम कथा समापन पर पूर्ण करेंगे। यज्ञ में लोकतंत्र सेनानी संगठन के जिला संरक्षक चंद्रशेखर सिंह यज्ञ के मुख्य यजमान डॉक्टर सुरेश तिवारी, रामप्रकाश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य नारायण तिवारी, यजमान रमाशंकर तिवारी, विनय मिश्र, शिवजी तिवारी तथा यज्ञ आय समिति के श्री अंजनी कुमार तिवारी, हरिओम सिंह, श्रीप्रकाश तिवारी इत्यादि लोग उपस्थित होकर सारी व्यवस्था संभालते रहे। भंडारा यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही ब्राह्मण भोजन तदुपरांत कन्या भोजन के साथ एक बजे से शुरू हो गया है। और देर रात तक चलने की उम्मीद है क्योंकि कथा के समय जब भारी संख्या में श्रोता जुटेंगे तोड़ उन्हें भी बिना प्रसाद रूपी भोजन कराया जायेगा उन्हें भी बिना भोजन ग्रहण किये नही जाने दिया जाएगा यह कमेटी के अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने कहा है।

Related Articles

Back to top button