BALLIA :मोटर मैकेनिक की दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
बांसडीह (बलिया)। रविवार की सुबह स्थानीय सीएचसी के सामने स्थित एक मोटर मैकेनिक की गुमटी में अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गयी। इससे दुकान में रखा लाखों रुपए का समान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार बांसडीह कस्बे के बहादुरगंज निवासी लक्ष्मण प्रसाद पुत्र स्वर्गीय बलिराम प्रसाद की कचहरी स्थित आराधना टाकीज के समाने मोटरसाइकिल बनाने का कार्य गुमटी रखकर करता था।
रविवार की सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने उसकी गुमटी से धुआं निकलते देखा स्थानीय प्रशासन एवं दुकानदार को सूचना दिया। लेकिन जब तक प्रशासन या फायर ब्रिगेड पहुंचता तब तक गुमटी में पूरी तरीके से आग लग गई और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने बताया कि मोटरसाइकिल में प्रयुक्त होने वाला लगभग 50 हजार रुपए का मोबिल, ग्राहकों के मोटरसाइकिल के दो इंजन, मोटरसाइकिल में लगने वाले कल पुर्जे कीमत लगभग 60 हज़ार रुपए, मरमत करने वाले सभी औजार आदि जलकर राख हो गए। वही इस घटना से दुकानदार काफी आहत है।



