BALLIA : कमरे से बाहर करा कर नया हैंडपंप किया गया चालू

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू

सहतवार (बलिया)। स्थानीय नगर पंचायत सहतवार कस्बे के वार्ड नंबर 4 स्थित कम्पोजिट विद्यालय में अपने तरह का अनोखा निर्माण देखने को मिला था। बेसिक शिक्षा विभाग के ठेकेदार ने हैंडपंप को कमरे के अंदर लेते हुए ही निर्माण पूरा कर दिया था, लेकिन हिंद एकता टाइम्स में खबर प्रकाशित होने के बाद ठेकेदार ने कमरे के अंदर से हैंडपंप हटाकर बाहर नया बोरिंग करा दिया है। कमरे के बाहर हैंडपंप हो जाने से स्कूल के बच्चों को राहत मिल गया है। लगभग 14 लाख की लागत से स्कूल के भवन का निर्माण करा रहें ठेकेदार ने हैंडपंप को क्लास रूम में अंदर लेते हुए ही बकायदा टायल्स आदि लगाकर कार्य पूरा कर दिया था। कमरे के अंदर हैंडपम्प होने से कक्षा कैसे चलेगी यह बड़ा सवाल खड़ा हुआ था। कमरे से हैंडपम्प का पानी निकलने का भी कोई इंतजाम नहीं था। कस्बे के अभिभावकों ने भी विरोध किया था। लेकिन ठेकेदार ने कार्य करा दिया था। सहतवार कस्बे में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को पढ़ने के लिए कम्पोजिट विद्यालय है।

Related Articles

Back to top button