यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग खत्म,50 प्रतिशत वोटिंग,छोटे शहरों में ज्यादा पड़ी वोट की चोट,तीन मंडलों में टूटा रिकॉर्ड

रिपोर्ट:आफताब आलम
Up:मई की लू और तपन वाली गर्मी नदारद थी फिर भी शहरी मतदाता अपनी सरकार बनवाने को वोट देने के लिए गुरुवार को घरों से नहीं निकले। बड़े शहरों के नगर निगमों के मुकाबले छोटे शहरों यानि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में अपेक्षाकृत मतदाताओं ने ज्यादा उत्साह दिखाया(The scorching heat of May was absent, yet the urban voters did not leave their homes on Thursday to vote for the formation of their government. Compared to the municipal corporations of big cities, relatively voters showed more enthusiasm in small towns i.e. Nagar Palika Parishad and Nagar Panchayats)वोटर लिस्ट में नाम न होने की वजह से बहुत से लोगों को वोट देने से वंचित रहना पड़ा। ऐसी शिकायतें राजधानी लखनऊ समेत अधिकांश जिलों में रहीं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम छह बजे तक 50 प्रतिशत से कुछ अधिक मतदान हुआ,प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में राज्य के नौ मण्डलों के 37 जिलों में गुरुवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। पहले चरण में शाम पांच बजे तक 46 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान का समय शाम छह बजे तक निर्धारित था। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। शुरुआत चार घंटों में यानि पूर्वान्ह 11 बजे तक 10 प्रतिशत के आसपास वोटिंग हुई। उसके बाद मतदान का प्रतिशत कुछ और बढ़ा मगर दोपहर होते-होते मतदान केन्द्रों पर सन्नाटा पसर गया,दोपहर तीन बजे के बाद एक बार फिर मतदाता मतदान केन्द्रों की तरफ मुखातिब हुई और शाम को वोट डालने वालों की भीड़ थोड़ी बढ़ी। शाम छह बजे तक मतदान केन्द्र में जितने लोग आए उन सबको वोट देने का मौका मिला। 10 नगर निगमों के 10 महापौर व 830 पार्षदों के अलावा 104 नगर पालिका परिषद अध्यक्षों और 2776 सदस्य और 276 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3682 सदस्यों के लिए वोट पड़े(State’s Special DG, Law and Order, Prashant Kumar said that polling took place in a peaceful environment in the first phase of municipal elections. Due to elaborate security arrangements and preventive actions taken before the election, there was no incident of violence anywhere and no law and order problem came to the fore. Senior police officers were continuously active in the field and a close watch was also kept from the control room)प्रदेश के स्पेशल डीजी,कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि पहले चरण के नगर निकाय चुनाव में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ। व्यापक सुरक्षा प्रबंधों और चुनाव से पूर्व की गई निरोधात्मक कार्रवाइयों के कारण कहीं भी कोई हिंसात्मक घटना नहीं हुई और न ही कहीं कानून-व्यवस्था की कोई समस्या सामने आई। पुलिस के वरिष्ठ अफसर लगातार फील्ड में सक्रिय रहे और कंट्रोल रूम से भी पैनी नजर रखी गई।
नगर निगम 2017 का मतदान प्रतिशत इस बार का मतदान प्रतिशत
झांसी 52.07 47.19
फिरोजाबाद 55.82 51.70
मुरादाबाद 41.82 43.32
सहारनपुर 63.57 56.51
प्रयागराज 30.47 31.45
वृंदावन-मथुरा 41.36 38.31
लखनऊ 38.60 36.36
वाराणसी 43.80 40.42
गोरखपुर 35.62 36.74
आगरा 40.60 37.07
Voting percentage of Municipal Corporation 2017 Voting percentage this time
Jhansi 52.07 47.19
Firozabad 55.82 51.70
Moradabad 41.82 43.32
Saharanpur 63.57 56.51
Prayagraj 30.47 31.45
Vrindavan-Mathura 41.36 38.31
Lucknow 38.60 36.36
Varanasi 43.80 40.42
Gorakhpur 35.62 36.74
Agra 40.60 37.07



