Jabalpur news:भाजपा पार्षद पर छवि धूमिल करने का आरोप, मानहानि का दावा पेश करेंगे स्थानीय नेता

Jabalpur News: BJP councilor accused of tarnishing image, local leader to file defamation suit

जबलपुर:स्थानीय अभिषेक पाठक नेता ने बातचीत करते हुए भाजपा के एक पार्षद (जीतू कटारे) पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि । उनका कहना है कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जनसेवा से बौखलाकर पार्षद ने उनकी एक अधूरी और काट-छांट कर बनाई गई ऑडियो क्लिप वायरल की है, जिससे उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है। नेता ने स्पष्ट किया कि उन्होंने क्षेत्र में किराए की समस्याओं और अन्य जनहित के मुद्दों को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की थी, जिसे गलत तरीके से पेश किया गया।नेता ने आगे कहा कि वे इस ओछी और द्वेषपूर्ण राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे तथा अपनी छवि खराब करने के आरोप में संबंधित लोगों पर मानहानि का दावा ठोकेंगे। उन्होंने चुनौती दी कि यदि कोई शिकायत है तो पूरा सच और वास्तविक नंबर सार्वजनिक किया जाना चाहिए, लेकिन इस तरह की संकीर्ण राजनीति से उनके जनसेवा के कार्यों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button