आजमगढ़:नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर एसपी और डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

रिपोर्टर:रोशन लाल

बिलरियागंज/आजमगढ़:नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से चुनावी जंग में लगा प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गया है। इसके मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को फूलपुर नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित मतदान केन्द्रों पर बनने वाले पोलिंग बूथों और तहसील परिसर में बने मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने इस दौरान बनाये गए मतदान केंद्रों पर पहुंच कर बारीकियों को परखा और मौके पर मौजूद मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।आगामी 11 मई को नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों का चुनाव होना है। चुनाव में सकुशल मतदान कराने को लेकर फूलपुर में तीन बूथ बनाये गए हैं। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम फूलपुर कस्बे में स्थित नागाबाबा सरोवर के धर्मशाला में बने मतदान केंद्र और बालिका जूनियर हाईस्कूल में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद तहसील परिसर में बनाये गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील के जिम्मेदार अधिकारियों को चुनाव और मतगणना से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार, एसडीएम न्यायिक रवि कुमार, तहसीलदार राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी फूलपुर अनिल कुमार वर्मा, कोतवाल अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button