आजमगढ़:कृषि महाविद्यालय में एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन

रिपोर्ट:चंदन शर्मा
रानी की सराय आजमगढ़।कृषि महाविद्यालय में श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंडेस्वर आजमगढ के कृषि में स्नातक कर रहे चतुर्थ वर्ष के छात्रों के लिए ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम में कृषि स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के लिए यह एक सेमेस्टर का ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव अनिवार्य है। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में किया गया I उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव उनके भावी जीवन की दिशा निर्धारित करेगा। यह अनुभव नौकरी और स्वरोजगार दोनों में उपयोगी होगा l इस के साथ ही उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र की कार्य प्रणाली के कार्यो एवं संरचना के बारे मे अवगत कराया l इस अवसर पर पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ रेनू गंगवार ने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीण कृषि क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी । महाविद्यालय के सभी संकायों के सहायक प्राध्यापकों ने विभिन्न विषय की कार्य योजना के विषय में छात्रों को अवगत कराया l जिसमें प्रमुख विषय मृदा सुधार एवं परीक्षण, पादप संरक्षण, फल एवं सब्जी उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण एवं भंडारण, पशुपालन और प्रबंधन, कृषि विस्तार एवं प्रसार सम्मिलित थे l
इस अवसर पर डॉ विनय कुमार सिंह, डॉ प्रकाश यादव, डॉ विनोद कुमार, डॉ विजय लक्ष्मी राय, डॉ अनिल कुमार सिंह, विनीत प्रताप सिंह, डॉ सर्वेश कुमार सिंह, डॉ हर्ष कुमार गौतम, संदीप कुमार सिंह
आदि उपस्थित रहे l



