आजमगढ़:समाचार समाचार पत्रों में छापा समाचार और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को विद्यालय प्रबंधक ने किया खंडन
Azamgarh: The school manager denied the news published in newspapers and the video viral on social media.
रोशन लाल पत्रकार
बिलरियागंज/आजमगढ़
आजमगढ़ जिला के सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत स्थित ग्राम सभा भरौली में किड्स किंगडम स्कूल के प्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि कुछ दिन पहले मेरे विद्यालय में एक छात्रा द्वारा विद्यालय की छात्रा को हाथ की केहुनी से मरा जा रहा था । जिसे देखकर मैं मौके पर पहुंचा और विद्यालय अनुशासन का पालन करते हुए उस छात्रा को मैंने डांट फटकार लगाई और कहा कि बेटा विद्यालय में पढ़ने के लिए आते हैं किसी से लड़ाई झगड़ा करने के लिए नहीं,।इस बात का पता जब उसकी मौसी को लगा जी इस विद्यालय में टीचर थी तो वह तुरंत क्लास में आई और उसे छात्रा को अपने साथ म घर लेकर चली गई। इसके बाद वह परिजनों से सारी बात बताइ ।
दूसरे दिन परिजन एप्लीकेशन लेकर जीवनपुर कोतवाली पहुंचे जहां कोतवाल महोदय ने दोनों पक्षों को बुलाकर सुना, और यह समाचार अखबारों में भी प्रकाशित हुआ तथा यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरस हुई। जब कोतवाल महोदय ने वीडियो की सच्चाई देखी तो दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया तथा छात्रा के परिजनों से कहा कि विद्यालय के अध्यापकों द्वारा अगर किसी छात्रा को डांटा फटकारा जा रहा है तो उसे अन्यथा ना लें। यह विद्यालय का टीचर छात्रा के भविष्य को उज्जवलमय बनाने के लिए अनुशासन में रहने के लिए एक तरह से शिक्षा की सजा देता है। जिसे अन्यथा ना लिया जाए। और बच्चों को समझाकर विद्यालय भेजा जाए ताकि बच्चे दूसरे से झगड़ा ना करें ।विद्यालय में शांतिपूर्वक पढें और विद्यालय के नियमों का पालन करें इस संबंध में विद्यालय के प्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि हमारे क्षेत्र में हमारा विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है कुछ लोग हैं जो हमारे विद्यालय को आगे बढ़ता नहीं देखना चाहते हैं ऐसे लोग पत्रकारों से मिलजुल कर हमारे विद्यालय को बदनाम करने के लिए उल्टी सीधी खबर चलवाते रहते हैं। हम भी पत्रकार बंधुओ से निवेदन कर रहे हैं की खबर छपने से पहले कम से कम हमारा भी बयान और हमारा भी पक्ष सुन ले ताकि उनको सच्चाई समझ में आ सके।



