24 मई तक हर ग्राम पंचायत में बट जाए मतदाता पर्ची- स्वीप प्रभारी
ग्राम पंचायत महजूदा में स्वीप प्रभारी की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ बूथ चौपाल कार्यक्रम मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत सभी लोग करें प्रयास- सीडीओ

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत में वृद्धि हेतु स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह के नेतृत्व में स्वीप प्रभारी /मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में मतदाताओ को जागरूक करने हेतु किये गये अब तक के प्रयास व आगामी दिनों में मतदाताओ को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए “बूथ चर्चा कार्यक्रम” का आयोजन सुरियावां विकास खण्ड के महजूदा में किया गया। स्वीप के अंतर्गत बूथ चर्चा कार्यक्रम में सुरियावां विकास खण्ड के महजूदा, ज्ञानपुर विकास खण्ड के वारी व अभोली विकास खण्ड के मतेथू क्लस्टर के बीएलओ,आंगनवाड़ी कार्यकत्री,एनआरएलएम की मतदान सखियां,क्लस्टर से सम्बंधित पंचायत सचिव,पंचायत सहायक,बीएमएम आदि से मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने सीधे संवाद करते हुए समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सीडीओ ने बीएलओ से गैर प्रांतो में रह रहे मतदाताओ को मतदान हेतु प्रेरित करने के किये गए प्रयासों की जानकारी व कितने मतदाताओ को मतदान के लिए आमंत्रित किया गया ,शादी विवाह के अवसर पर घर पर आए कितने मतदाताओ को मतदान तक रुकने का अनुरोध किया गया ,इन बिंदुओं पर गहनता से समीक्षा की। संवाद के दौरान स्वीप प्रभारी /मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने कहा कि आप सब प्रबुद्धजन अच्छे सिटीजन होने का परिचय देकर लोकतंत्र के महापर्व में अपने परिजनों के साथ न केवल स्वयं अपने मताधिकार का उपयोग करें बल्कि औरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने में व्यक्तिगत संपर्क सबसे कारगर उपाय है। इसलिए आप सब अभी से अपने इष्ट-मित्रों, पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों को फोन के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने ने कहा की सभी से कहें कि संविधान ने हमें जो मताधिकार दिया है उसका सभी को उपयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम में लोकगीत कलाकार बेलवरिया सम्राट जटाशंकर शुक्ल ने ‘लोकतंत्र की मजबूती में मतदान जरूरी बा’ गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।महिला बाल विकास विभाग द्वारा भी शानदार संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।इससे पूर्व महजूदा ग्राम प्रधान राजमणि पांडेय सचिव मनोज मौर्या ने बुके व अंगवस्त्रम देकर मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत किया। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी सुरियावां सुधाकर दुबे,खण्ड विकास अधिकारी ज्ञानपुर बृजेश नारायण त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी अभोली मिर्जा इरफान बेग,बीडीओ आलोक कुमार पांडेय,एडीओ एसटी अशोक कुमार पांडेय,एडीओ आइएसबी वीरेंद्र कुमार,प्रधान सहायक प्रमोद पांडेय,सीडीपीओ अरविंद कुमार आदि बहुत से लोग मौजूद रहें।



