जबलपुर:शराब दुकान के विरोध की आड़ में ₹50 हजार की कथित डिमांड! कांग्रेस नेता अभिषेक पाठक का ऑडियो वायरल, आंदोलन की नीयत पर उठे सवाल,विरोध या वसूली का दबाव?
Jabalpur: A demand for ₹50,000 allegedly made under the guise of protesting against a liquor shop! Audio of Congress leader Abhishek Pathak goes viral, raising questions about the motive behind the protest. Protest or extortion?
जबलपुर के धन्वन्तरि नगर क्षेत्र में शराब दुकान के विरोध को लेकर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाठक विवादों में घिर गए हैं। आरोप है कि दुकान के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए ठेकेदार के कर्मचारी से कथित तौर पर 50 हजार रुपये की मांग की गई। इस घटनाक्रम से जुड़ा कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अप्रैल में शुरू हुआ था विरोध,
जानकारी के मुताबिक अप्रैल महीने में शराब दुकान खोले जाने का अभिषेक पाठक ने विरोध किया था। इसके बाद प्रदर्शन और विरोध के जरिए दुकान संचालक पर दबाव बनाए जाने के आरोप लगाए गए। अब पैसों की कथित मांग वाला ऑडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि आंदोलन का वास्तविक उद्देश्य क्या था।
दुकान मालिक रवि मांझी का आरोप
शराब दुकान के मालिक रवि मांझी ने अभिषेक पाठक पर जबरन वसूली से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। रवि मांझी के मुताबिक घटनाक्रम को लेकर दुकान संचालक पक्ष पर दबाव बनाया गया। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
कर्मचारी नीरज श्रीवास्तव का बयान,
वहीं शराब दुकान के कर्मचारी नीरज श्रीवास्तव ने भी कथित घटनाक्रम को लेकर अपनी बात रखी है। उनके बयान के बाद मामला और चर्चा में आ गया है। अब सवाल यह है कि वायरल ऑडियो में सामने आई कथित पैसों की मांग की वास्तविकता क्या है।
मारपीट के वीडियो से भी बढ़ा विवाद,
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ मारपीट का कथित वीडियो भी सामने आया है। दावा है कि वीडियो में अभिषेक पाठक और उनके साथ मौजूद कुछ युवक एक घर में घुसकर एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की तारीख और घटना की पूरी परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।
कांग्रेस नेता से जवाब की मांग
फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक अभिषेक पाठक के खिलाफ इस मामले में पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। लेकिन वायरल ऑडियो, रवि मांझी के आरोप और नीरज श्रीवास्तव के बयान के बाद कांग्रेस नेता की कार्यशैली पर सवाल जरूर उठ रहे हैं।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



