सीतापुर में युवक ने परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या की, बाद में खुद को भी उड़ाया

In Sitapur, a youth shot dead five family members and later blew himself up

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। नशेड़ी युवक ने अपनी मां-पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याओं के बाद खुद को भी गोली मार ली।

 

 

 

 

सीतापुर, 11 मई । उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। नशेड़ी युवक ने अपनी मां-पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याओं के बाद खुद को भी गोली मार ली।

 

 

 

युवक ने शनिवार तड़के वारदात को अंजाम दिया। घटना सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की है। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ, इंस्पेक्टर सहित तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। परिवार के लोग उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे। इसकी को लेकर रात में विवाद हुआ था।

Related Articles

Back to top button